ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, छह पिस्तौल सहित 16 अपराधी गिरफ्तार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर पुलिस को नशा तस्करी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने छह आधुनिक पिस्तौल, ड्रग मनी सहित पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 16 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें कई दोहराव अपराधी और हिंसक मामलों से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रेलवे स्टेशन अंतरराज्यीय अपराधों का अहम माध्यम बन चुके थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष क्वाड्रेंट सब-ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच, लावारिस सामान की तलाशी और स्टेशन पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की सख्त निगरानी की गई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में डर और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Operation Prahar:पंजाब पुलिस शुरू करेगी ऑपरेशन प्रहार 2.0, 72 घंटे और 12  हजार जवान संभालेंगे मोर्चा - Punjab Police Will Launch Operation Prahar 2.0  - Amar Ujala Hindi News Live

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई