Ambala News: हिमांयुपुर में निर्माणाधीन फैक्टरी में जेसीबी ने छह माह के मासूम को कुचला, मौत

Picture of admln

admln

SHARE:

Ambala Cantt Junction Railway Station.!!

अंबाला। हंडेसरा के निकटवर्ती हिमांयुपुर गांव में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां काम कर रहे एक प्रवासी मजदूर के छह माह के मासूम तनवीर को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही फैक्टरी का मालिक, ठेकेदार व परिजन मासूम को लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पंजाब पुलिस के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

डेढ़ माह से यहीं काम कर रहा था परिवार
मृतक के पिता हरज्ञान सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। पिछले करीब डेढ़ माह से हिमांयुपुर में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में मजदूरी कर रहे हैं। पत्नी व तीन बच्चे भी संग भी रहते थे। दोपहर के समय काम करते समय बच्चे को बजरी के ढेर के पास ही लिटा दिया था। दो अन्य बच्चे भी पास में खेल रहे थे। जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। काम खत्म करने के बाद जैसे ही जेसीबी चालक जाने लगा तो लापरवाही से वाहन चलाते समय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पिता हरज्ञान ने बताया कि जेसीबी के चालक को बताने के लिए वह पीछे से चिल्ला रहा था कि देखते ही देखते मासूम को कुचल दिया। संवाद

मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों की तरफ से लिखित में शिकायत मिलती है तो जेसीबी चालक पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इंस्पेक्टर गुरमेहर सिंह, हंडेसरा थाना प्रभारी

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई