Kaithal News: कर्ज के फेर में फंसे युवक ने जहर खाकर दी जान

Picture of admln

admln

SHARE:

KAITHAL CITY कैथल शहर Kaithal Haryana Kaithal Jila Kaithal Kaithal ki video

कैथल। शहर के प्रताप गेट क्षेत्र में फाइनेंसरों की कथित प्रताड़ना से परेशान प्रताप गेट निवासी राहुल (30) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी बहन की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने फाइनेंसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रताप गेट निवासी पूजा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर के नीचे वाले कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान उसका भाई राहुल घर आया और सीधे ऊपर छत पर बने कमरे में चला गया। करीब 15 मिनट बाद जब वह उसे देखने ऊपर गई तो राहुल चौबारे में उल्टियां कर रहा था।

परिजन तुरंत उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लगातार आ रहे थे फोन ः पूजा ने बताया कि अस्पताल में राहुल ने बताया था कि उसने कुछ फाइनेंसरों से फाइनेंस पर रुपये लिए थे, जिन्हें वह समय पर वापस नहीं कर सका। इसके चलते उसके मोबाइल फोन पर फाइनेंसरों के लगातार कॉल आ रहे थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हीं लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर राहुल ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बीमार मां और मजदूरी करने वाले पिता पर टूटा दुखों का पहाड़ ः मृतक के पिता 55 वर्षीय श्याम लाल पुरानी सब्जी मंडी में एक आटा चक्की पर काफी समय से काम कर रहे हैं। माता सुदेश देवी बुजुर्ग हैं और अक्सर बीमार रहती हैं। मृतक का एक छोटा भाई राजेश की कुछ वर्ष पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। राहुल परिवार का बड़ा बेटा था और टिफिन सर्विस का काम कर परिवार का सहारा बना हुआ था। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम है।

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – गीता, शहर थाना प्रभारी

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई