फतेहाबाद में मुठभेड़: ड्राई फ्रूट व्यापारी से नकदी लूट और फायरिंग मामले में दो आरोपी काबू, पैर में लगी गोली

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। शुरुआत में एक आरोपी उदित सैनी को पकड़ा गया था, जो भागते समय घायल हो गया था। अब सीआईए टोहाना ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों मोनू उर्फ मोनी और कमल उर्फ बच्ची को घेर लिया।
Encounter in Fatehabad: Two accused arrested in cash robbery and firing incident involving a dry fruit trader

टोहाना शहर में कुछ दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने तेजी से पर्दाफाश किया है। सीआईए टीम ने आज कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया, लेकिन पकड़े जाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

घटना की शुरुआत 4 फरवरी की शाम से हुई थी, जब डांगरा रोड स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने पिस्तौल तानकर दुकानदार धीरज मेहता से करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूट लिए। जाते-जाते उन्होंने दुकान की तरफ फायरिंग की और धमकी दी और कहा कि “कल फिर आएंगे!” दुकान के बाहर काम कर रहे एक कर्मचारी को भी पिस्तौल की बट से मारा गया था। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैला दी थी।

पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। शुरुआत में एक आरोपी उदित सैनी को पकड़ा गया था, जो भागते समय घायल हो गया था। अब सीआईए टोहाना ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों मोनू उर्फ मोनी और कमल उर्फ बच्ची को घेर लिया। पकड़े जाने के प्रयास में आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA