
रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर दो मिनट के प्रायोगिक ठहराव के साथ रुकेगी।
- स्टेशन – 22439 (आगमन/प्रस्थान) 22440 (आगमन/प्रस्थान)
- लुधियाना जंक्शन – 09:19 / 09:21 19:34 / 19:36
- जालंधर कैंट – 10:00 / 10:02 18:51 / 18:53
- पठानकोट कैंट – 11:15 / 11:17 17:29 / 17:31
ट्रेन में वेटिंग की स्थिति
दो अप्रैल को नई दिल्ली से कटरा के लिए चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22439 के एसी चेयरकार श्रेणी में 802 सीटें खाली पड़ी हुई हैं जबकि एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 43 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार वापसी में कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 22440 के एसी श्रेणी में 1074 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 73 सीटें खाली हैं।
लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में होगा परिवर्तन, अमृत भारत सहित जननायक एक्सप्रेस पर होगा लागू
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उत्तर भारत और बिहार की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में बड़ा बदलाव किया है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, बिहार संपर्क क्रांति, जननायक एक्सप्रेस और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 12 ट्रेनों के पहुंचने का समय फरवरी से बदल जाएगा, जबकि 10 महत्वपूर्ण ट्रेनों के चलने के समय में 1 अप्रैल 2026 से बदलाव प्रभावी होगा।
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
10 फरवरी से ट्रेन नंबर 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का नई दिल्ली से दरभंगा पहुंचने का समय अब सुबह 9:35 बजे होगा। इसी प्रकार 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस आनंद विहार से दरभंगा अब दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11061 जयनगर एक्सप्रेस अब रात दो बजे के बजाय 2:10 बजे जयनगर पहुंचेगी। जबकि एक अप्रैल से कुछ ट्रेनें जल्दी चलेंगी।
इनके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। इसमें ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति अब सुबह 8:20 के बजाय 8:15 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शाम 5:20 के स्थान पर अब 05:15 बजे, 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 4 अप्रैल से दोपहर तीन बजे के बजाय 2:55 बजे, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अब सुबह 7:20 बजे के बजाय 7:15 बजे रवाना होगी।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि परिचालन कारणों से समय में यह आंशिक संशोधन किया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन जाने से पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम या रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क करके अपनी ट्रेन की सही स्थिति और समय की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।