Haryana: पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में पीलीमंदोरी पहुंचे सीएम सैनी, पंचायत ने किया जोरदार स्वागत

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

गांव पीलीमंदोरी में पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में सीएम सैनी पहुंच गए हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद हैं।
CM Saini reached Pilimandori for Pandit Jasraj's birth anniversary program
गांव पीलीमंदोरी में कार्यक्रम स्थल पर सीएम सैनी पहुंच गए हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी हैं। सीएम नायब सैनी का गांव की पंचायत ने सितार भेंट कर स्वागत किया है। समारोह को संबोधित करते हुए पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज भावुक हो गईं। बता दें कि सीएम सैनी पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में पहुंंचे हैं। घने कोहरे के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर गांव पीलीमंदोरी में निर्धारित स्थल पर लैंड नहीं कर सका। मौसम की खराब स्थिति और दृश्यता कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को वहां उतारने का निर्णय टाल दिया।

मुख्यमंत्री गांव पीलीमंदोरी में पंडित जसराज जयंती कार्यक्रम में पहंचे हैं जिसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय जिले में धुंध काफी घनी रही, जिससे दृश्यता कई स्थानों पर बेहद कम दर्ज की गई। इसी वजह से हेलीकॉप्टर लैंडिंग को जोखिम भरा माना गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक योजना के तहत उनका हेलीकॉप्टर सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आने को लेकर रूट मैप में आंशिक बदलाव किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है और आम लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर आगे की गतिविधियां तय समय के अनुसार ही संपन्न करवाई जाएंगी।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई