![]()
अंबाला। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत देने का फैसला किया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और अन्य प्रमुख शहरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए 21 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
इन ट्रेनों के चलने से न केवल दिल्ली-पटना मार्ग बल्कि गया, धनबाद, सहरसा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जाने वाले प्रवासियों को भी कंफर्म सीट मिल सकेगी। रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, ये ट्रेनें मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। इसी प्रकार कुछ ट्रेनों में रेलवे ने कोच बढ़ाने का भी फैसला किया है।




