झज्जर में दर्दनाक हादसा: नाबालिग साइकिल सवार के ऊपर ट्रक पलटा, लस्सी लेकर घर लौट रहा था मृतक; चालक फरार

Picture of admln

admln

SHARE:

मृतक नाबालिग खेड़ी गांव से लस्सी लेकर झज्जर शहर में अपने नाना के पास आ रहा था। वह शहर में ही अपने नाना के साथ रहता था और रोजाना गांव से लस्सी लाने-ले जाने का काम करता था। हादसे के वक्त साइकिल का संतुलन बिगड़ गया।
झज्जर में दर्दनाक हादसा:नाबालिग साइकिल सवार के ऊपर ट्रक पलटा, लस्सी लेकर घर  लौट रहा था मृतक; चालक फरार - Minor Girl Died A Tragic Death After Being  Crushed Under A Truck

झज्जर के मिनी बाइपास पर आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक नाबालिग साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सीधे साइकिल पर पलट गया, जिससे किशोर बुरी तरह कुचल गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग खेड़ी गांव से लस्सी लेकर झज्जर शहर में अपने नाना के पास आ रहा था। वह शहर में ही अपने नाना के साथ रहता था और रोजाना गांव से लस्सी लाने-ले जाने का काम करता था। हादसे के वक्त साइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और ऊपर चढ़ गया। ट्रक चालक ने हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।