अखिल भारतीय रजक महासंघ की कार्यपरिषद बैठक जबलपुर में सम्पन्न, अशोक रजक बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

जबलपुर। अखिल भारतीय रजक महासंघ (ABRM) की कार्यपरिषद बैठक जबलपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आदरणीय श्याम रजक जी ने की, जबकि महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी श्रीमती नीता रजक जी, राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय संदीप रजक जी एवं प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय मनीष रजक जी का विशेष मार्गदर्शन रहा।

बैठक में संगठन विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से अशोक रजक जी (सतना) को अखिल भारतीय रजक महासंघ मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव पद पर पुरुषोत्तम रजक जी (उमरिया), प्रदेश महामंत्री पद पर अशोक रजक नेताजी (अशोक नगर), युवा प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक (कटनी), प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर लाल मालवीय (विदिशा) तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवनेश्वर रजक जी (बालाघाट) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत मंडला जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश रजक जी तथा नगर अध्यक्ष गाडरवारा के पद पर राजदीप रजक जी को नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री के रूप में श्रीमती दुर्गा रजक (सिंगरौली) को चुना गया।

मुख्य सहयोगी पदाधिकारियों में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष रजक जी, प्रदेश प्रवक्ता भोला प्रसाद रजक जी, प्रदेश सचिव रामानुज रजक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रजक जी, प्रदेश महामंत्री रोहित रजक जी एवं रोहणी रजक जी को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, समाज के हितों की रक्षा और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक को ऐतिहासिक बताया गया।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj