गायक रम्मी रंधावा पर FIR: सोशल मीडिया पर पोस्ट… लिखा- मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

पंजाबी सिंगर रम्मी रंधावा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अमृतसर के अजनाला पुलिस ने गायक के खिलाफ केस दर्ज किया है। रम्मी रंधावा अजनाला के ही रहने वाले हैं।

FIR on singer Rami Randhawa for displayed weapons on social media

पंजाबी गायक रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी रंधावा पर पुलिस ने हथियारों की नुमाइश करने पर एफआईआर दर्ज की है। रम्मी अमृतसर के अजनाला इलाका निवासी हैं। उन पर कार्रवाई उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है। इसमें उन्होंने हथियारों से जुड़ा वीडियो पोस्ट करते लिखा था कि मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े।

अजनाला पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 223 और आर्म्स एक्ट के तहत रम्मी पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता एएसआई कंवलजीत सिंह ने रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी रंधावा निवासी गुज्जापीर को आरोपी बनाया गया है। एएसआई कंवलजीत ने कहा कि उन्हें मुखबीर ने सूचना दी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जब उसने अपने फेसबुक अकाउंट से उसकी जांच की, तो पाया कि रम्मी रंधावा ने हथियारों की नुमाइश का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हथियारों की खुलेआम नुमाइश करना कानूनन अपराध है। इससे समाज में डर का माहौल पैदा होता है। पुलिस ने यह केस रम्मी की 13 दिसंबर को की गई पोस्ट के वायरल होने के बाद दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में अभी तक रम्मी रंधावा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। यह वीडियो अभी भी रंधावा की फेसबुक वॉल पर है।

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई