
हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। राज्य के कई इलाकों में मंगलवार को शीतलहर चली, जिससे दिन का तापमान काफी नीचे आ गया है। राज्य के अधिकतर शहरों में 11 से 13 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था। जब दिन का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री नीचे दर्ज किया जाए मौसम विभाग उस स्थिति को कोल्ड डे कहता है।
राज्य के 12 जिलों में कोल्ड डे
राज्य के 12 जिलों में कोल्ड डे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बुधवार को भी कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री से नीचे दर्ज किया जा सकता है। कुछ इलाकों में सुबह और रात के वक्त अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। वहीं, सात से नौ जनवरी के बीच कई इलाकों में शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है।
कहां कितना तापमान रहा
शहर न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 13.2 8.3हिसार 12.2 7.7
करनाल 15.0 6.5नारनौल 13.5 4.5
रोहतक 12.8 7.6भिवानी 14.5 5.5
गुरुग्राम 14.1 5.9जींद 11.1 7.6
करनाल 16.2 7.8महेंद्रगढ़ 13.7 6.6
दादरी 11.9 6.3