Kota: खाटू श्याम के दर्शन करने गए परिवार के मकान चोरी का प्रयास असफल,चोर एग्जॉस्ट फेन के छेद में फंसा मिला

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

राजस्थान के कोटा जिले में एक शातिर चोर चोरी करने के दौरान एग्जास्ट के छेद में फंस गया। इसके बाद चोरी की यह वारदात आखिरकार टल गई। वहीं घर में रह रहे लोगों ने पड़ोसियों की मदद से चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह घटना शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर इलाके से सामने आई है। वहीं, बोरखेड़ा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एग्जॉस्ट फैन के रोशनदान में फंसा 'चोर', पुलिस ने बाहर निकाला | Patrika News  | हिन्दी न्यूज

घर में रह रहे सुभाष कुमार रावत ने बताया कि वह पत्नी के साथ 3 जनवरी को खाटू श्याम जी दर्शन करने के लिए गए थे और 4 जनवरी की रात को जब घर लौटे। जब सुभाष स्कूटी लेकर घर के अंदर जा रहे थे तो उसकी रोशनी में रसोई के एग्जास्ट छेद में एक व्यक्ति फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं शोर शराबे की आवाज सुनकर एक चोर तो मौके से भाग गया। एक कार भी बाहर खड़ी थी जिसमें पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार कार से चोर आए थे।

वहीं, हंगामा होता देख आस-पड़ोस के लोग जाग गए और चोर को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए नजर आते हैं। इस मामले में बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
सबसे ज्यादा पड़ गई