Moradabad: मुझे पत्नी से बचाओ एसएसपी साहब.. हत्या कराने की देती है धमकी, घर से बिना बताए हो जाती है गायब|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मुरादाबाद में युवक ने पत्नी से खतरा बताते हुए शिकायती पत्र दिया है। उसका आरोप है कि शादी के बाद ही पत्नी उसे परेशान कर रही हैं। अब वह जेल भिजवाने की धमकी भी दे रही है।

Moradabad: SSP sir, save me from my wife, she threatens to get me murdered

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी से ही खुद को खतरा बताते हुए एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे लगातार परेशान कर रही है।

एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में युवक ने बताया कि उसकी शादी 17 मई 2024 को हुई थी। अब पत्नी उसे धमकी देती है कि घर जाकर वह जहर खा लेगी या बिजली के तार को पकड़ कर जान दे देगी और इस मामले में उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देगी।

युवक के अनुसार इस समस्या का समाधान करने के लिए उसने मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों को बुलाकर एक पंचायत की थी। पंचों ने उसे समझाया भी था। फिर भी पत्नी धमकी देने से बाज नहीं आ रही है।

वह ऐसा इसलिए करती है, क्योंकि वह मायके में रहना चाहती है, उस पर भी मायके में ही रहने का दबाव बनाती है, जबकि वह अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार है। उसका आरोप है कि पत्नी उसे बगैर बताए कहीं चली जाती है।

इस बारे में पूछने पर कहती है कि वह किसी के घर जा सकती है। ज्यादा पूछताछ करने पर हत्या कराने की धमकी देती है। कई बार उसने अपने भाई और रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बहनोई से भी धमकी दिला चुकी है। एसएसपी ने इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई