Punjab: फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी; दो महिलाएं गिरफ्तार, गुरुद्वारा में आपस में भिड़ी थी दोनों

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

फरीदकोट (पंजाब)। कोटकपूरा के गांव जलालेआना स्थित गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा में दो महिलाओं के बीच हुए तीखे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। झगड़े के दौरान हुई धक्का-मुक्की में पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पांच अंग क्षतिग्रस्त होने का गंभीर मामला सामने आया है। गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।Punjab:फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी; दो महिलाएं गिरफ्तार,  गुरुद्वारा में आपस में भिड़ी थी दोनों - Two Women Arrested For Sacrilege Of Guru  Granth Sahib In ...

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कुलदीप कौर पत्नी जुगराज सिंह और वीरां कौर पत्नी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव जलालेआना की निवासी बताई जा रही हैं।

शपथ लेने पहुंचे, लेकिन विवाद बढ़ गया

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने निजी विवाद का हल निकालने के उद्देश्य से गुरुद्वारे में पवित्र ग्रंथ की शपथ लेने आई थीं। लेकिन शपथ प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही उनके बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान पवित्र स्वरूप के पांच अंग खंडित हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां स्थिति का जायजा लेने के बाद बेअदबी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

कड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया जा चुका है और मामले में हर पहलू की गहन जांच जारी है। डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश कर रिमांड मांगने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

फरीदकोट पुलिस का कहना है कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई