Noida News: पुरानी रंजिश में अधिवक्ता व भाई पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

हथीन। गहलब रोड स्थित एक पुराने प्रॉपर्टी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। आरोप है कि अधिवक्ता गौरव और उनके भाई विनीत पर पड़ोसियों ने गंभीर हमला कर दिया, जिसमें दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपियों द्वारा घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Advocate murder In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में जमीनी रंजिश में वकील की  गोली मारकर हत्या

लंबे समय से चल रही रंजिश

अधिवक्ता गौरव के मुताबिक उनका परिवार पलवल के हुडा सेक्टर में रहता है, लेकिन उनके पिता केहर सिंह का पुराना मकान हथीन के गहलब रोड पर मौजूद है। इसी मकान के एक हिस्से में आरोपी जगत प्रकाश अपने परिवार सहित काफी समय से रह रहा है, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

हमले की घटनाक्रम

गौरव ने बताया कि 9 नवंबर को वह अपने पिता के घर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की, उसी समय जगत प्रकाश ने अचानक डंडे से उन पर हमला कर दिया। थोड़ी ही देर में सुरेंद्र कुमार, राजेश, दीपक और मधुर भी मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर उनका भाई विनीत बचाव के लिए वहां पहुंचा और पुलिस को कॉल करने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे विवाद की जांच की जा रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई