Dehradun News: मिट्टी से ओवरलोड लदे हुए डंपरा को किया सीज

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

श्यामपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने एक डंपर को ओवरलोड मिट्टी लेकर खतरनाक तरीके से चलते हुए पकड़ा और उसे मौके पर ही सीज कर दिया।देहरादून आपदा:चार और शव मिले, कुल मौत 27... अब भी 10 लापता; राहत और बचाव  कार्यों में आई कुछ तेजी - Dehradun Disaster: Four More Bodies Found, Total  Death Toll 27... 10

एसओ मनोज शर्मा के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों और ओवरलोड वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग पॉइंट पर एक डंपर रोका, जिसमें अवैध रूप से लाई जा रही मिट्टी भरी हुई थी।

डंपर चालक की पहचान नदीम, निवासी जाब्ता गंज, नजीबाबाद (बिजनौर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वाहन न केवल ओवरलोड था, बल्कि बेहद जोखिम भरे ढंग से चलाया जा रहा था, जिससे सड़क हादसे की आशंका बनी हुई थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर सीज कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई