Jodhpur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 22 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

जोधपुर ग्रामीण की जिला सुरक्षा टीम (DST) ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सरहद गोगादेवगढ़ स्थित धोरा रिसोर्ट के पास तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध डोडा पोस्त के ‘लॉन्चिंग पेड’ पर फिल्मी अंदाज़ में दबिश देकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया। तस्करों ने इस सुनसान इलाके को खास तौर पर बड़े स्तर की आपूर्ति के लिए तैयार किया हुआ था।Major operation in Deda village: 22 quintals of illegal poppy husk  recovered, 6 vehicles seized-m.khaskhabar.com

तस्करों का गुप्त ठिकाना ध्वस्त

पुलिस के अनुसार यह स्थान बाहरी राज्यों से आने वाले बड़े कंटेनरों के लिए उपयोग होता था। रात के समय लग्जरी SUV के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में डोडा पोस्त की सप्लाई पहुंचाई जाती थी। कार्रवाई से तस्करों का पूरा नेटवर्क एक झटके में चरमरा गया।

22 क्विंटल 68 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि DST और शेरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल 22 क्विंटल 68 किलोग्राम डोडा पोस्त कब्जे में लिया है। साथ ही छह वाहन—ट्रैक्टर-ट्रॉली, इसुज़ू, मारुति स्विफ्ट और तीन हुंडई क्रेटा भी सीज़ किए गए।

पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों के ठिकाने पर अचानक धावा बोला। कार्रवाई इतनी तेज थी कि तस्कर प्रतिक्रिया देने का भी मौका नहीं पा सके।

गुप्त सूचना पर बनी रणनीति

यह सर्जिकल स्ट्राइक पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भोपाल सिंह लखावत की निगरानी और DST प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में कार्रवाई की प्लानिंग की गई।

25 नवंबर को DST के हैडकांस्टेबल वीरेंद्र खदाव को पक्की सूचना मिली थी कि धोरा रिसोर्ट क्षेत्र में बड़ी खेप उतरने वाली है। सूचना सत्यापित होने के बाद DST व शेरगढ़ थाना टीम ने मिलकर घेराबंदी की और मौका मिलते ही छापा मार दिया।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

शेरगढ़ थाना पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों के आधार पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अवैध नेटवर्क किसके जरिए संचालित हो रहा था और खेप का स्रोत क्या था—यह जांच चामू थाना पुलिस के सुपुर्द कर दी गई है।

पूरी टीम को मिलेगा पुरस्कार

कार्रवाई में DST प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हेडकांस्टेबल वीरेंद्र खदाव (महत्वपूर्ण भूमिका), मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, कमांडो सोहनराम, पप्पूराम और थाना शेरगढ़ के थानाधिकारी बुधाराम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इस सफल ऑपरेशन पर एसपी ने पूरी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई