Weather Update: कश्मीर, पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्य शीतलहर की चपेट में, जानें तापमान का हाल।

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

Weather Forecast: कश्मीर में शीतलहर, दिल्ली-UP से लेकर बिहार-झारखंड में  कंपकंपी, जानें कैसा रहेगा 1 जनवरी का मौसम| Delhi Cold wave Alert Bihar  Weather News Jharkhand Mausam

जम्मू-कश्मीर लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ने लगी है। कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में और ज्यादातर जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है और कुछ जगहों पर पांच डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। उत्तरी बंगाल और झारखंड में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। जम्मू-कश्मीर लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ने लगी है। कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में और ज्यादातर जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है और कुछ जगहों पर पांच डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। उत्तरी बंगाल और झारखंड में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है।वहीं, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारी बर्फबारी के बाद बुजुर्ग पर्यटकों का एक समूह फंस गया। बर्फबारी से पर्यटकों का वाहन रास्ते में फंस गया था। सैलानियों कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य के तवांग, पश्चिम कामेंग, शि-योमी और ऊपरी सुबनसिरी के कुछ हिस्सों में इस मौसम की पहली बार ताजी बर्फबारी हुई।

ताबो में शून्य से 7 डिग्री नीचे पारा
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 27 नवंबर तक मैदानी जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शिमला में भी पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश में आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

फरीदकोट दूसरे दिन भी सबसे ठंडा
पंजाब में फरीदकोट मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सोमवार को तापमान 4.4 डिग्री था। हरियाणा में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में 7.8 डिग्री, गुरुग्राम में 9.8 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दोनों प्रदेशों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा 7.9 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर बंगाल में दो-तीन डिग्री गिरा पारा…
पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दार्जिलिंग 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। दूसरे पहाड़ी शहर कलिम्पोंग का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नादिया जिले का कल्याणी पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

दिल्ली में दो-तीन दिन गिरेगा तापमान
दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर से तापमान में कमी देखने को मिली। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण तापमान में कमी देखी जा रही है। जो दो से तीन दिन जारी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 नवंबर के बाद यह दूसरा मौका है जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई