UP: बाथरूम में खून ही खून… टूटे हुए प्लास्टिक के टुकड़े; चचेरी बहन की डोली उठने से पहले उठी शिवानी की अर्थी

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में रविवार की रात चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लक्ष्मीपुर गांव में घर के पास बने टॉयलेट से उसका गला कटा हुआ शव मिलने पर खुशी का माहौल मातम में बदल गया। शिवानी की शादी मात्र आठ महीने पहले देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के अवस्थी गांव में हुई थी।Up:बाथरूम में खून ही खून... टूटे हुए प्लास्टिक के टुकड़े; चचेरी बहन की डोली  उठने से पहले उठी शिवानी की अर्थी - Up News: Newlywed Shivani Murdered  Before Cousin Wedding 20 ...

जयमाल के बाद अचानक लापता हुई थी शिवानी

रविवार रात शादी में जयमाल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिवानी स्टेज से उतरकर घर चली गई थी। काफी देर बाद जब उसकी मां नोहरी देवी घर लौटीं तो शिवानी वहां मौजूद नहीं थी। परिवार ने उसे तलाशना शुरू किया। बड़ी बहन अन्नू ने बताया कि शिवानी तो घर पहुंची थी, लेकिन इसके बाद वह दोबारा शादी में नहीं लौटी।

तलाश के दौरान घर के पास बने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे उसका हाथ दिखाई दिया। दरवाजा खोलते ही अंदर खून से सना उसका शरीर पड़ा मिला। गर्दन पर गहरा कट, शरीर पर खरोंच और चोटों के निशान साफ बता रहे थे कि उसने आखिरी वक्त तक हमलावर से खुद को बचाने की कोशिश की थी।

मां का छलका दर्द: “मेरी बेटी को इंसाफ दिलाओ…”

शव देखते ही परिवार दहाड़ मारकर रो पड़ा। मां नोहरी देवी बेसुध-सी होकर बार-बार यही कहती रहीं—
“मेरी बेटी ने किसका क्या बिगाड़ा था… उसे न्याय दिलाओ।”

पति भीम निषाद ने कहा कि उनके बीच कभी विवाद नहीं हुआ। वह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि ऐसा घिनौना काम किसने और क्यों किया।

प्रेम प्रसंग की आशंका, एक युवक गायब

पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम संबंध से जुड़े विवाद का शक गहराया है।

  • शिवानी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है

  • गांव का एक युवक घटना के बाद से फरार है

  • पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र का कहना है कि सभी तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

फॉरेंसिक की मदद से जुटाए गए अहम सुराग

बाथरूम में दीवारों पर खून के छींटे, टूटे प्लास्टिक के चूरे और संघर्ष के निशान मिले हैं।
फॉरेंसिक टीम ने

  • खून के नमूने

  • मिट्टी

  • उंगलियों के निशान

  • मोबाइल से जुड़े डिजिटल साक्ष्य
    जुटाए हैं। घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है, जिससे शक और गहरा गया है कि आरोपी हत्या के बाद हथियार साथ ले गया।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई