Kotdwar News: भाबर के दुर्गापुरी सिंचाई गूल में मृत मिला यूपी का युवक

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र स्थित दुर्गापुरी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे सिंचाई गूल में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।Bodies of all 12 who drowned during Dussehra idol immersion in Agra river  recovered35 वर्षीय युवक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिनेश उपाध्याय (35), पुत्र दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, निवासी ग्राम धारूपुर, तहसील कादीपुर, जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। दिनेश जशोधरपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था।

शादी से लौटते समय हुई अनहोनी?

स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश सोमवार रात इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था और देर रात तक वहीं मौजूद था। प्राथमिक अनुमान है कि युवक ने समारोह में अधिक शराब पी हुई थी, जिसके चलते संतुलन बिगड़ने पर वह सिंचाई गूल में गिर गया। कड़ाके की ठंड के कारण रातभर पानी और ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई होगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसआई शशि भूषण जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में कराया जाएगा। अभी तक पुलिस को किसी तरह की आपराधिक आशंका नहीं मिली है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई