अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर: दुकानदार की हत्या का दूसरा आरोपी सुखप्रीत गिरफ्तार, गोली से घायल, अस्पताल में भर्ती

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पंजाब के अमृतसर में दुकानदार की हत्या मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवाबी गोलाबारी में वह घायल हो गया।अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर:दुकानदार की हत्या का दूसरा आरोपी सुखप्रीत गिरफ्तार,  गोली से घायल, अस्पताल में भर्ती - Police Encounter Second Accused Arrested  In ...

नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

अमृतसर देहाती पुलिस को सुबह इनपुट मिला कि दुकानदार हत्याकांड से जुड़ा आरोपी सुखप्रीत इलाके में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव धूलका के आसपास नाकाबंदी कर तलाशी शुरू की।
डीआईजी संदीप गोयल के अनुसार, पुलिस को सामने देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और अचानक पुलिस पर गोली चला दी। मजबूरी में पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज जारी है।

मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुखप्रीत ही वह व्यक्ति है जिसने मुख्य आरोपी राजा बिल्ला को हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार सप्लाई किए थे।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रैईया क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान राजा बिल्ला की गोली लगने से मौत हो गई थी।

50 लाख की फिरौती न मिलने पर की गई थी हत्या

मामले की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि राजा बिल्ला ने दुकानदार से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। रकम न देने पर दुकानदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज

पुलिस का कहना है कि सुखप्रीत की गिरफ्तारी के बाद अब हत्या की साजिश की कड़ियां और स्पष्ट होंगी। इससे यह भी पता चलने की उम्मीद है कि हत्या की प्लानिंग में और कौन-कौन शामिल थे।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई