UP: यूट्यूबर दक्ष चौधरी गिरफ्तार, शराब की दुकान पर किया था हंगामा…फिर धमकी, जानें पुलिस ने क्यों की कार्रवाई

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

वृंदावन कोतवाली पुलिस ने सुनरख मार्ग स्थित शराब की दुकान पर हंगामा करने और एसएसआई को फोन पर धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरक्षक और यूट्यूबर दक्ष चौधरी समेत पांच लोगों को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर गोरक्षकों के समर्थकों की सक्रियता बढ़ने से पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

Up:वृंदावन में शराब की दुकानों को बंद कराने को लेकर हंगामा, दक्ष चौधरी के  साथ पहुंचे युवक; दौड़ी पुलिस - Uproar In Vrindavan Over Closure Of Liquor  Shops - Amar Ujala Hindi

गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद सोशल मीडिया पर गर्म माहौल

दक्ष चौधरी और अन्य गोरक्षकों के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। इसके बाद गोरक्षक डॉक्टर प्रकाश सिंह ने एक वीडियो जारी करके लोगों से कोतवाली पहुंचकर समर्थन देने की अपील कर दी।
इसी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और कोतवाली क्षेत्र में कई थानों का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई