Ujjain News: मनचले ने नशे में हद पार की तो महिलाओं ने कर डाली चप्प्लों से धुनाई, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

बिड़ला ग्राम में एक मनचले युवक की शर्मनाक हरकतों से तंग आकर महिलाओं ने उसे सरेआम सबक सिखा दिया। शराब के नशे में धुत होकर एक नाबालिग लड़की के घर के बाहर रोजाना गाली-गलौज और शोर करने वाला यह युवक आखिरकार लोगों के गुस्से का शिकार बन गया।Ujjain News:पिपलोदा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, लुटेरों को Bjp नेता  दंपती ने पहचाना था, इसीलिए की हत्या - Ujjain News Double Murder In Piploda  Revealed Bjp Leader Couple ...

रोजाना नशे में हंगामा करता था आरोपी

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी सुंदरलाल लंबे समय से नाबालिग लड़की के घर के बाहर शराब पीकर अभद्रता कर रहा था। लड़की की मां और मौसी ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हर दिन इंतजार कर वहीं बैठा मिलता और नशे में बदतमीजी करता था।

महिलाओं ने खोया आपा, चप्पलों से की धुनाई

बार-बार रोकने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो लड़की की मां और मौसी ने चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर गली के लोग भी बाहर निकल आए और आरोपी को घेर लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि:

  • आरोपी जमीन पर बैठा हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है

  • उसके नाक और मुंह से खून बह रहा है

  • महिलाएं लगातार चप्पलों से उसे पीट रही हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आरोपी सिर्फ एक लड़की को नहीं बल्कि कई मोहल्ले की महिलाओं को परेशान करता था, इसलिए अब सबका धैर्य टूट गया।

पुलिस को मिली सूचना, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

मारपीट की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

नाबालिग पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।

मोहल्लेवासी बोले — ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो

इलाके के लोगों ने मांग की है कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि आगे कोई महिला या लड़की परेशान न हो।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवक की लगातार हरकतों के कारण यह कदम उठाना पड़ा, ताकि मोहल्ले में शांति बनी रहे और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई