Amritsar: एनकाउंटर में खत्म राजा बिल्ला, रंगदारी और दुकानदार की हत्या में था वांछित बदमाश

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

तरनतारन का कुख्यात अपराधी राजा बिल्ला सोमवार सुबह अमृतसर देहात के रईया इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। कुछ दिनों पहले ही उसने रईया के गांव धुलका में एक दुकानदार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, और रकम न देने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही वह पुलिस से बचता फिर रहा था।अमृतसर में पुलिस मुठभेड़:कुख्यात अपराधी राजा बिल्ला ढेर, 50 लाख की रंगदारी  न देने पर की थी दुकानदार की हत्या - Police Encounter In Amritsar Notorious  Criminal Raja ...

पुलिस ने इस केस में उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस को यह सूचना मिली कि राजा बिल्ला रईया क्षेत्र में छिपा हुआ है और किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस टीमों ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरता देख बिल्ला ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई