Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंक गिरकर 84,673.02 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 103.40 अंक गिरकर 25,910.05 अंक पर आ गया।

विस्तार
भारतीय बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,673.02 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 25,910.05 पर आ गया।