हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने पिछले मंगलवार को अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिखे थे।

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, पंचकूला के प्रबंध निदेशक, एफएसएल मधुबन के निदेशक और एचएसबीएनसीबी (मुख्यालय) के महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ओमप्रकाश दिवंगत अदाकार सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं।
ओपी सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन (एचपीएचसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में निगम ने हाल के वर्षों में राज्यभर में पुलिस आवासीय और प्रशासनिक भवनों के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। पुलिस बल के कल्याण, कार्यकुशलता और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए उन्होंने कई अभिनव योजनाएं लागू की हैं।
इसके अतिरिक्त उनके पास फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल), मधुबन के निदेशक तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के प्रमुख का भी चार्ज हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914