मनोज तिवारी ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसे रोहित शर्मा के प्रति एक स्पष्ट असम्मान मानता हूं। उन्होंने टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट के लिए जितना योगदान दिया है, उसे देखते हुए यह निर्णय उनके साथ अन्याय जैसा है।’

विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीने जाने पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बीसीसीआई के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तिवारी का कहना है कि यह कदम रोहित शर्मा के प्रति स्पष्ट अपमान और असम्मान दिखाता है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान नियुक्त किया गया। रोहित शर्मा हालांकि टीम में शामिल हैं और उम्मीद है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद अपना पहला मैच खेलेंगे।
‘यह रोहित के योगदान का अपमान है’
मनोज तिवारी ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसे रोहित शर्मा के प्रति एक स्पष्ट असम्मान मानता हूं। उन्होंने टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट के लिए जितना योगदान दिया है, उसे देखते हुए यह निर्णय उनके साथ अन्याय जैसा है। जब आप किसी को कप्तान बनाते हैं तो परिणामों की उम्मीद रखते हैं और रोहित ने वो दिए हैं।’ तिवारी ने कहा कि बीसीसीआई के पास इस निर्णय का कोई ठोस कारण नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कप्तानी छीनने का कोई वैध कारण नहीं दिखता। उन्होंने टीम को कई बड़े टूर्नामेंट में सफलता दिलाई है।’

‘उन्होंने टीम इंडिया को ऊंचाइयों तक पहुंचाया’
तिवारी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई, टी20 वर्ल्ड कप जिताया, और वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचाया। बतौर कप्तान और खिलाड़ी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां तक कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।’

गौतम गंभीर पर भी उठाए सवाल
मनोज तिवारी ने इस फैसले के पीछे मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो भी इस समय टीम को चला रहा है, वह चाहता है कि उसकी कप्तानी में सभी युवा खिलाड़ी रहें, ताकि वह पूरी कहानी और नियंत्रण अपने हाथ में रख सके।’