रामपुर: दिल से मिले दिल… अखिलेश और आजम खां की मुलाकात की पहली तस्वीर, एक-दूसरे के हाथ पकड़कर चले साथ|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

लगभग तीन साल बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर के कद्दावर नेता आजम खां आमने-सामने आए। दोनों नेताओं की दिल से हुई मुलाकात की तस्वीर सामने आई। इसमें वह एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलते नजर आ रहे हैं।

Rampur: First picture of Akhilesh and Azam Khan meeting, they walked together holding each other hands

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को आजम खां से मिलने रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरा। दोनों के बीच लगभग तीन साल बाद दोनों की मुलाकात हो रही है। हेलीपैड पर आजम खान ने अखिलेश यादव को रिसीव किया। इसके बाद दोनों एक कार में बैठकर घर पहुंचे। सिर्फ आजम खान और अखिलेश ही घर के अंदर गए।

Rampur: First picture of Akhilesh and Azam Khan meeting, they walked together holding each other hands

आजम के जेल से छूटने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के रामपुर पहुंचते ही यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। पुलिस ने मीडिया कर्मियों को आजम के घर के बाहर ही रोक दिया। अखिलेश यादव का काफिला जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा तो सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं की भीड़ नारे लगाती रही।

Rampur: First picture of Akhilesh and Azam Khan meeting, they walked together holding each other hands

जिले के सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहले से ही यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन मंगलवार से ही सतर्क था। जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के घर के आसपास कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खुफिया विभाग ने भी इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

Rampur: First picture of Akhilesh and Azam Khan meeting, they walked together holding each other hands

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव और आजम खां के बीच यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चलेगी। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही अखिलेश यादव आजम खां की सेहत का हालचाल भी जानेंगे।

Rampur: First picture of Akhilesh and Azam Khan meeting, they walked together holding each other hands
प्रशासन ने अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए तीन मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारी तैनात किए हैं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आजम खां के मोहल्ले की ओर जाने वाले कई रास्तों और दुकानों को बंद करा दिया गया है। सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई