Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Indian Railways Festive Special Trains: अगर आपको भी घर जाने के लिए ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया गया है।

Festival Special Trains: दिवाली और छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। त्योहारी सीजन में लोग बड़े पैमाने पर अपने घरों पर जाते हैं। इस कारण ट्रेनों, बस और यातायात के दूसरे साधनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। कई लोग दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए काफी पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं। इस कारण कंफर्म टिकट बुक करना काफी चुनौती भरा काम होता है। वहीं तत्काल टिकट विंडो खुलते ही वह पूरी बुक हो जाती है।

अगर आपको भी घर जाने के लिए ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अंतर्गत त्योहारी सीजन के समय होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। 

Indian Railways Festival Special Train to Run 12000 for Diwali and Chhath Puja Travelers

इसके अलावा सरकार ने चार नई रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं 3 से 5 साल में पूरी होंगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। 12 हजार स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है। 

Indian Railways Festival Special Train to Run 12000 for Diwali and Chhath Puja Travelers

ये ट्रेनें देशभर के विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। दिवाली और छठ पूजा के समय घर जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है। हर साल भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाता है। 

Indian Railways Festival Special Train to Run 12000 for Diwali and Chhath Puja Travelers

ऑनलाइन ट्रेन टिकट को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो उसे क्रिएट करें। इसके बाद आपको कहां से कहां तक का सफर करना है, यात्रा की तारीख, क्लास आदि डिटेल्स फिल करके सर्च करना है। 

Indian Railways Festival Special Train to Run 12000 for Diwali and Chhath Puja Travelers

यह करने के बाद आपको अपनी ट्रेन का चयन करना है। इसके बाद पैसेंजर्स की डिटेल्स को फिल करनी है। सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करके आपको पेमेंट करनी होगी। पेमेंट के बाद आप आपका टिकट बुक हो जाएगा। इसके अलावा आप रेलवे स्टेशन काउंटर पर विजिट करके ऑफलाइन भी अपना टिकट बुक करा सकते हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई