Gorakhpur News: तेज आंधी में चौरीचौरा से मैरवां के बीच रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़, 11 ट्रेनें फंसी|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा से सरदारनर, बैतालपुर से देवरिया, भटनी से नूनखार, बनकट से मैरवा रेल खंड के बीच पेड़ गिरने से रेल ट्रैक बाधित हो गया। इसके चलते बिहार जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस, पूरबिया एक्सप्रेस, दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस, आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर रोक दिया गया।

Trees fell on the railway track from Chauri Chaura to Mairwan in Gorakhpur, affecting 11 trains.

विस्तार

शुक्रवार की देर रात तेज बारिश के बीच के आंधी में चौरीचौरा से मैरवां, देवरिया के बीच छह स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इससे ट्रेनों का संचलन प्रभावित हो गया। 11 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। शनिवार सुबह कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर कैंट स्टेशन से कप्तानगंज-पनियहवा के रास्ते चलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा से सरदारनर, बैतालपुर से देवरिया, भटनी से नूनखार, बनकट से मैरवा रेल खंड के बीच पेड़ गिरने से रेल ट्रैक बाधित हो गया। इसके चलते बिहार जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस, पूरबिया एक्सप्रेस, दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस, आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर रोक दिया गया।

वहीं, आनंद विहार गोरखपुर एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस को डोमिनगढ़ स्टेशन पर खड़ा किया गया। इसके अलावा बिहार से आने वाली ट्रेनों को देवरिया, भटनी, सिवान स्टेशनों पर खड़ा किया गया। ट्रेनों के घंटों खड़ा होने से यात्रियों की मुकिश्लें बढ़ गई। सभी जगहों पर रेलवे स्टॉफ ने तेजी पेड़ कोहटाने और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रेनों को चलाने में जुट गए। दोपहर बाद ट्रेनों के आवागमन के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA