Fatehpur News: कीर्तन से लौटी किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के मजरे बड़े तिवारी के डेरा में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। कीर्तन से लौटने के बाद एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।Dead Body Found Hanging From A Noose, Scuffle With Mother-in-law And  Father-in-law, Uproar For Six Hours - Fatehpur News - Fatehpur News:फंदे से लटका  मिला शव, सास-ससुर से हाथापाई, छह घंटे हंगामा

जानकारी के अनुसार, मृतका खुशी (15), लोक भारतीय इंटर कॉलेज सरकंडी में कक्षा 10 की छात्रा थी। उसके पिता देवनारायण तिवारी दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि मां सुशीला देवी के साथ वह गांव में रहती थी।

शुक्रवार रात मां-बेटी दोनों पड़ोस में आयोजित कीर्तन में शामिल होने गई थीं। बताया गया कि खुशी करीब रात 2 बजे घर लौट आई, जबकि मां कुछ देर बाद सुबह 4 बजे पहुंचीं। घर का दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि खुशी कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटकी हुई थी।

उन्होंने तुरंत पड़ोसियों की मदद से फंदा काटा, मगर तब तक देर हो चुकी थी।

मां सुशीला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शुक्रवार शाम बेटी को पढ़ाई को लेकर डांटा था, जिससे वह नाराज थी। संभव है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj