UP: ‘आज रात तक मार देंगे..’, अभिषेक की हत्या का दिन किया तय, फिर सद्भाव सम्मेलन में पहुंची थी पूजा; नया खुलासा|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

अलीगढ़ में बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या का दिन तय होने के बाद  महामंडलेश्वर पूजा शकून सद्भाव सम्मेलन में पहुंची थी। दोपहर को साढ़े तीन बजे तक सम्मेलन में रहीं और रात को साढ़े नौ बजे अभिषेक की हत्या हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शूटर फजल और आसिफ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हत्या की पूरी प्लानिंग पूजा ही कर रही थी।

अलीगढ़ में बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या का दिन तय होने के बाद ही महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय 26 सितंबर को एक शांति और सद्भाव सम्मेलन में शामिल होने के लिए इगलास गई थीं। वह इस सम्मेलन में दोपहर को 12 पहुंची और साढ़े तीन बजे वहां से वापस लौट गई, जबकि रात को करीब साढ़े नौ बजे खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शूटर फजल और आसिफ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हत्या की पूरी प्लानिंग पूजा ही कर रही थी। घटना वाले दिन भी बता दिया गया था कि आज रात तक काम कर दिया जाएगा।

UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
शूटरों को एक लाख एडवांस दिए
अभिषेक गुप्ता की हत्या की सुपारी पूजा ने जुलाई में ही फजल और आसिफ को दे दी थी। एक लाख एडवांस दिए गए जबकि बाकी दो लाख हत्या के बाद देना तय हुआ था।

UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
गिरफ्तारी के बाद इन दोनों ने पुलिस को बताया कि वह तभी से अभिषेक पर नजर रख रहे थे लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था, जबकि पूजा लगातार उन पर काम जल्दी करने का दबाव बना रही थी। वह फोन करके जानकारी भी करती थी।
UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
‘आज अभिषेक की हत्या कर देंगे’
26 सितंबर को दोनों ने बता दिया था कि आज अभिषेक की हत्या कर देंगे। रात तक सूचना पहुंच जाएगी। यही हुआ भी। रात को साढ़े नौ बजे खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपने पिता और चचेरे भाई के साथ सिकंदराराऊ जाने के लिए बस में सवार हो रहा था।
UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
शहर के घनी आबादी वाले इलाके में वारदात से दूर तक सनसनी फैल गई। इसी दिन दोपहर को साढ़े तीन बजे इगलास क्षेत्र में सद्भाव सम्मेलन खत्म हुआ था और पूजा शकुन पांडेय वहां से शाम तक वापस अलीगढ़ में बी-दास कंपाउंड स्थित अपने आवास पर पहुंची थी।
UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
पुलिस खुलासे से भी साफ हो रहा है कि पूजा और शूटरों ने बातचीत करके सुबह ही तय कर लिया था कि रात तक हत्या हो जाएगी।
UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
खबर पर अलग-अलग मेडिकल पहुंचे पति-पत्नी
हत्या की खबर इन दोनों को जब मिली तो पहले उसने अपने पति को फोन करके मेडिकल कॉलेज पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद खुद भी पीछे से पहुंची। तब तक अभिषेक के परिवार ने अशोक से मारपीट कर दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जब यह वहां पहुंची तो परिवार खुलकर इन दोनों पर आरोप लगा रहा था।
UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
यह सुनकर पूजा ने वहां से वापस निकलने में भलाई समझी। इसके बाद सीधे अपने घर पहुंचकर अपने दोनों बच्चों को मां के सुपुर्द किया। इसके बाद पिछले दरवाजे से निकल गई। अब तक की जांच में उजागर हुआ कि वह किसी मित्र के जरिये इधर-उधर भाग रही है।

UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
पिता को पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा
बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद से दहशत में रह रहे परिवार को एसएसपी नीरज जादौन ने सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। जब भी वे अलीगढ़ या खैर में रहेंगे, उनके साथ सुरक्षा गनर रहेगा।
UP News: Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey Attended Harmony Meet Hours Before Abhishek Gupta Murder
इस मामले में एक-एक पहलू पर बारीकी से जांच के बाद ही ये तथ्य सामने आए हैं, जिसके अनुसार शूटर घटना से पहले कई बार पांडेय दंपती के संपर्क में थे। रेकी के बाद घटना वाले दिन उन्होंने यह बता दिया था कि आज हत्या करने जाएंगे। हत्या की सूचना मिलने पर पहले अशोक व बाद में पूजा भी मेडिकल कॉलेज पहुंची थी।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई