जीजा-साली का अफेयर: शरीर पर थीं सिर्फ हड्डियां… पूरी तरह सड़ गया था किशोरी का शव, युवक की लाश का था ऐसा हाल|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

कानपुर देहात के जंगल में जीजा-साली के शव क्षतविक्षत मिले हैं। युवक के आधार कार्ड और किशोरी के कपड़ों, हुलिये से पहचान हो गई है। दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मूसानगर थाना इलाके के किशवा दुरौली के जंगलों में गुरुवार सुबह कई दिन से घर से गायब युवक और किशोरी के क्षतविक्षत (सड़े-गले) शव मिले। दोनों की शिनाख्त जीजा-साली के रूप में हुई है। शव के पास से जहरीले पदार्थ की पुड़िया व गिलास मिलने पर पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं, किशोरी की गुमशुदगी की जांच में लापरवाही पर देवराहट के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

किशवा दुरौली के जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह पानी भरे खेत में किशोरी व युवक का सड़ा गला शव देखा। किशोरी का शव पूरी तरह से सड़ा व नोचा हुआ था, शरीर पर हड्डियां ही थीं।

bodies of a young man and his sister-in-law were found mutilated in forest in Kanpur Dehat
वहीं, युवक का शव भी बुरी तरह क्षतविक्षत हो चुका था। घटना की जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थानाध्यक्ष मूसानगर कालीचरन पहुंचे।पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। छानबीन में युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। इसमें नाम, पते से पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के खरतला निवासी महावीर से संपर्क किया। महावीर ने युवक की शिनाख्त अपने बेटे उमाकांत (22) के रूप में की।
bodies of a young man and his sister-in-law were found mutilated in forest in Kanpur Dehat
कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान
वहीं, पास में मिले किशोरी के शव को उमाकांत की 16 वर्षीय साली का होने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी व उसके ससुर को बुलाया। इनके पहुंचने पर कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान हो सकी।

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की वजह से हत्या की आशंका
परिवार के लोगों ने किशोरी के 25 सितंबर से व उमाकांत के रविवार से गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से मिली जहरीले पदार्थ की पुड़िया व स्थिति को देखते हुए दोनों के जहर खाकर जान देने की आशंका जताई है। महावीर ने दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
दोनों के शव चार से पांच दिन पुराने
थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि दोनों के शव चार से पांच दिन पुराने लग रहे हैं। देखने में प्रतीत होता है कि पहले दोनों ने जहर खाया और पास में गिर गए और वहीं पड़े रहे। सीओ संजय सिंह ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bodies of a young man and his sister-in-law were found mutilated in forest in Kanpur Dehat
रविवार को शाहजहांपुर से निकला था उमाकांत
उमाकांत शाहजहांपुर के राजपुर में किराये के मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह पानी पूरी का ठेला लगाता था। पत्नी ने बताया कि रविवार दोपहर पति घर से किसी काम से जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। गुरुवार को बहन व पति का शव मिलने की जानकारी हुई।

bodies of a young man and his sister-in-law were found mutilated in forest in Kanpur Dehat
उसने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके एक तीन वर्ष का बेटा व चार माह की पुत्री है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही छोटी बहन के पति से संबंध हो गए थे। इसके लेकर उसकी पति से अनबन चल रही थी। बताया कि पति छोटी बहन को साथ रखने का दबाव बनाते थे। कई बार भाग जाने की बात भी कही थी।
bodies of a young man and his sister-in-law were found mutilated in forest in Kanpur Dehat
युवक व किशोरी ने आत्महत्या की है। किशोरी के घर से गायब होने की देवराहट थाना में शिकायत की गई थी। थाना पुलिस द्वारा लापरवाही की गई। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। लापरवाही पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच चल रही है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई