अगर आप रोजाना दफ्तर या काम पर जाने के लिए एक किफायती, स्टाइलिश और हल्की बाइक की तलाश में हैं जो अच्छा माइलेज दे, तो बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं।

अगर आप रोजाना दफ्तर या काम पर जाने के लिए एक किफायती, स्टाइलिश और हल्की बाइक की तलाश में हैं जो अच्छा माइलेज दे, तो बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। यहां हम बता रहे हैं 1 लाख रुपये से कम की 5 बेस्ट 125cc बाइक्स, जो न सिर्फ चलाने में आसान हैं, बल्कि ट्रैफिक में भी आरामदायक सवारी देती हैं। इन मोटरसाइकिल को बजाज, टीवीएस, हीरो और होंडा जैसी भरोसेमंद कंपनियों ने बनाया है। इन मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 80 हजार रुपये से 95 हजार रुपये तक है।

TVS Raider 125
टीवीएस की Raider 125 ने Apache से भी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। और अब यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्टी बाइक्स में से एक है। इसमें रिवर्स मल्टीकलर LCD डिजिटल डिस्प्ले है, जो 85 से ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स देता है, जैसे कॉल मैनेजमेंट और वॉयस असिस्ट।

Raider में 125cc इंजन दिया गया है जो 11.2 BHP पावर 7500 rpm पर देता है। यह बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेता है। टीवीएस का दावा है कि यह बाइक 56.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Bajaj Pulsar N125
बजाज ने NS सीरीज के बाद N सीरीज लॉन्च की, और N125 ने अपने स्पोर्टी लुक और पावर की वजह से युवाओं में तेजी से जगह बनाई। Pulsar N125 का इंजन 11.6 BHP की पावर 8,500 rpm पर देता है और 49 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टेड डिजिटल कंसोल भी है।

Honda SP 125
अगर आप स्पोर्टी नहीं बल्कि एक आरामदायक रोजमर्रा की जरूरतों वाली बाइक चाहते हैं, तो Honda SP 125 एक अच्छा विकल्प है। यह 10.6 BHP की पावर 7500 rpm पर देती है और 65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें एक मॉडर्न TFT डिजिटल मीटर भी है।

Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R मोटरसाइकिल TVS Raider की सीधी टक्कर में आती है। इसका लुक काफी स्पोर्टी और आक्रामक है। इसमें भले ही Raider जितने स्मार्ट फीचर्स नहीं हैं, लेकिन इसमें पावर ज़्यादा है। Xtreme 125R का इंजन 11.4 BHP की पावर 8250 rpm पर देता है और यह सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 60 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 66 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Bajaj Freedom 125 (CNG Bike)
अगर आप और ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो Bajaj Freedom 125 आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह भारत की पहली CNG-पेट्रोल हाइब्रिड बाइक है, यानी इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह पेट्रोल पर 65 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 101-102 किमी प्रति किलो का माइलेज देती है। इसका इंजन 9.5 Ps की पावर 8000 rpm पर देता है।