Fitness Alert: रनिंग करना फायदेमंद या जानलेवा? अध्ययन में हुए खुलासे ने बढ़ाई लोगों की टेंशन|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

  • क्या रनिंग करना वास्तव में हमारी सेहत के लिए ठीक है? ये सवाल इसलिए क्योंकि हाल के कुछ अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने सावधान किया है कि लगातार और अत्यधिक रनिंग करने से कुछ मामलों में कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) का खतरा बढ़ सकता है।
long distance running causes colon cancer why Excessive Running is bad for health

Running & Colon Cancer: अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित व्यायाम करने की सलाह देते हैं। व्यायाम के लिए समय न निकाल पाने वाले लोग रनिंग या वॉकिंग जैसे अभ्यास से भी अपनी सेहत को ठीक रख सकते हैं। विशेषतौर पर सुबह की रनिंग को कैलोरी बर्न करने, मोटापा घटाने और संपूर्ण फिटनेस को बेहतर बनाने वाला बताया जाता रहा है।

कई अध्ययन बताते हैं कि नियमित रूप से दौड़ने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और इम्यून सिस्टम भी ठीक रहता है। रनिंग-वॉकिंग जैसे अभ्यास सेरोटोनिन हार्मोन को भी बढ़ाते हैं जिससे आपको खुशी का एहसास होता है और मेंटल हेल्थ भी ठीक रहता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोजाना कम से कम 15-20 मिनट रनिंग या तेज वॉक करने की सलाह देते हैं।

पर क्या रनिंग करना वास्तव में हमारी सेहत के लिए ठीक है? ये सवाल इसलिए क्योंकि हाल के कुछ अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने सावधान किया है कि लगातार और अत्यधिक रनिंग करने से कुछ मामलों में कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) का खतरा बढ़ सकता है।

तो रनिंग करना नुकसानदायक है या फायदेमंद? आइए इसे समझते हैं।

long distance running causes colon cancer why Excessive Running is bad for health

रनिंग करने को माना जाता रहा है फायदेमंद

अब तक के तमाम अध्ययन कहते रहे हैं कि दौड़ना आपके लिए अच्छा है, भले ही आप कुछ मिनट की ही रनिंग करते हैं। शोध के अनुसार यह समय से पहले असमय मृत्यु के जोखिम को कम करने में सहायक है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल लगभग 32 लाख लोगों की मौतें पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करने से होने वाली दिक्कतों के कारण होती हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित शोध में वैज्ञानिकों ने बताया था कि रनिंग करने वाले लोगों में हृदय रोगों से मौत का खतरा 30% जबकि कैंसर से मौत का खतरा 23% तक कम हो सकता है।

हालांकि इसी क्रम में एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने सावधान किया है कि ये आदत कोलन कैंसर के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है।

long distance running causes colon cancer why Excessive Running is bad for health

रनिंग से कोलन कैंसर का खतरा

शोधकर्ताओं ने कहा, दौड़ना आमतौर पर बेहतर बॉडी मास, तनाव कम करने और कई अन्य सकारात्मक पहलुओं से जुड़ा होता है, आप कभी नहीं सुनते कि यह आपके लिए बुरा है। लेकिन बहुत अधिक या लंबी रनिंग जैसे मैराथन दौड़ वाले लोगों को कोलन कैंसर के लक्षणों के लिए नियमित रूप से जांच करवानी चाहिए। ऐसे लोगों में इस कैंसर का जोखिम अधिक पाया गया है। 

कैंसर के जोखिमों को लेकर अध्ययन

50 वर्ष से कम उम्र के वयस्कों में कोलन और रेक्टल कैंसर की वृद्धि को समझने के लिए ये अध्ययन किया गया था।

अध्ययन में 35 से 50 वर्ष की आयु के 100 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिन्होंने कम से कम पांच मैराथन या दो अल्ट्रामैराथन पूरी की थी। शोध के दौरान प्रतिभागी की स्क्रीनिंग कोलोनोस्कोपी करवाई गई। इसके निष्कर्ष चौंकाने वाले थे। 15% प्रतिभागियों में उन्नत स्तर का एडेनोमा (प्री-कैंसर वाले घाव) थे, 41% प्रतिभागियों में कम से कम एक एडेनोमा था।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर प्रोग्राम के सह-निदेशक डॉ टिम कैनन कहते हैं, यह पहला संभावित अध्ययन है जिसमें हमने पाया है कि व्यायाम के कारण आंतों पर बढ़ने वाला अत्यधित तनाव, विशेष रूप से लंबी दूरी की दौड़ से आंतों में कैंसर के जोखिम को बढ़ सकता है। 

long distance running causes colon cancer why Excessive Running is bad for health

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ. कैनन कहते हैं, हमारा मानना है कि यह शोध कोलोरेक्टल कैंसर की पहले स्क्रीनिंग के लिए जोखिम वाले समूह का पता लगाने में मदद कर सकता है। अगर हम हाई रनिंग वाले लोगों में इन कैंसरों की पहले ही पहचान कर सकें तो बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दरअसल, दौड़ते समय शरीर पर, विशेषकर पाचन अंगों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर आंतों में इंफ्लेमेशन या अन्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं।

हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि रनिंग छोड़ देना चाहिए, ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है पर इसे बैलेंस करना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर रनिंग को सही डाइट, पर्याप्त पानी और आराम के साथ बैलेंस किया जाए, तो यह फायदे ही फायदे देती है। बहुत लंबे रनिंग से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.