Op Sindoor: ‘पाकिस्तान में 300 किलोमीटर भीतर हमला किया, दुनिया को हमसे सीखना चाहिए’, IAF प्रमुख का बड़ा बयान|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

पाकिस्तान के फर्जी दावों का भंडाफोड़ करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ‘हमारे पास सबूत हैं कि उनका एक सी-130 श्रेणी का विमान, कम से कम चार से पांच लड़ाकू विमान, जिनमें एफ-16 शामिल हैं, इनके साथ ही एक एसएएम सिस्टम को भी तबाह किया गया। हमारे सिस्टम से ये जानकारी मिली है।’

विस्तार

वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खोखले दावों की हवा निकालते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे हवाई हमलों में पाकिस्तान के चार से पांच लड़ाकू विमान तबाह हुए। जिनमें पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान भी शामिल थे। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया और उनके रडार्स, कमांड सेंटर, हैंगर आदि को निशाना बनाया।

भारत ने पाकिस्तान में 300 किलोमीटर भीतर तक हमला किया
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमारी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को उनके ही क्षेत्र में भी उड़ने नहीं दिया था। ये इतिहास में दर्ज होगा कि हमने पाकिस्तान में 300 किलोमीटर भीतर तक हमला किया। इसके चलते पाकिस्तान कोई हिमाकत नहीं कर सका।

वायुसेना प्रमुख बोले ‘हम देख रहे हैं कि दुनिया में क्या हो रहा है। दो युद्ध चल रहे हैं और हाल-फिलहाल उनके खत्म होने की कोई चर्चा नहीं है, लेकिन हमने पाकिस्तान को उस स्थिति में पहुंचा दिया, जहां वह संघर्षविराम के लिए गिड़गिड़ाए और हमले रोकने की मांग करे। हमने एक राष्ट्र के तौर पर फैसला करते हुए हमले रोके क्योंकि हम जो चाहते थे, हम वो कर चुके थे। मुझे लगता है कि ये कुछ ऐसा है, जो दुनिया को हमसे सीखना चाहिए।

पाकिस्तान को हुए नुकसान की दी पूरी जानकारी
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ‘जहां तक ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हुए नुकसान की बात है, हमने उनके कई एयरफील्ड और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमारे हमलों के चलते उनके कम से कम चार रडार्स, दो कमांड और कंट्रोल सेंटर, दो जगहों पर रनवे, तीन अलग-अलग जगहों पर स्थित उनके हैंगर्स को नुकसान पहुंचाया। हमारे पास सबूत हैं कि उनका एक सी-130 श्रेणी का विमान, कम से कम चार से पांच लड़ाकू विमान, जिनमें एफ-16 शामिल हैं, इनके साथ ही एक एसएएम सिस्टम को भी तबाह किया गया। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं और हमारे सिस्टम से ये जानकारी मिली है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई