Aligarh: कटी पतंग का चीनी मांझा स्कूटर सवार की गर्दन में फंसा, गला कटने से बहने लगा खून, मीट विक्रेता की मौत|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सलमान स्कूटर से अपनी दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह जमालपुर पुल के ऊपर पहुंचे, अचानक पतंग कटी और प्रतिबंधित चीनी मांझा सलमान की गर्दन में आकर फंस गया। मांझे से गर्दन और उंगलिया बुरी तरह से कट गईं।

Meat seller riding a scooter dies after neck cut by Chinese manjha

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस अंतर्गत जमालपुर पुल पर चीनी मांझे से गर्दन कटने से मीट विक्रेता की मौत हो गई। मांझे से गला और उंगलियां बुरी तरह से कट गए थे। आसपास के लोग और पुलिस वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय सलमान स्कूटर से 30 सितंबर को जमालपुर स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह जमालपुर पुल के ऊपर पहुंचे, अचानक पतंग कटी और प्रतिबंधित चीनी मांझा सलमान की गर्दन में आकर फंस गया।

सिविल लाइन थाना इलाके के जमालपुर पुल के ऊपर से स्कूटर सवार सलमान चाइनीज प्लास्टिक मांजा से गर्दन कटने से मौत के बाद परिवार के लोगो से घटना की जानकारी करते पुलिसकर्मी

मांझे से गर्दन और उंगलिया बुरी तरह से कट गईं। इससे स्कूटर समेत सलमान सड़क पर गिर गया। गिरते ही गर्दन से खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से पुलिस गंभीर रूप से घायल सलमान को लेकर जेएन मेडिकल काॅलेज पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गर्दन बुरी तरह से कटी हुई थी। मांझा गर्दन की नसों को काटते हुए हड्डी में फंसा हुआ था।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई