कुत्तों का दुश्मन रिजवान: रोज करता है एक बेजुबान की हत्या, अब तक ले चुका 10 डॉग्स की जान; देखें खौफनाक

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

नगीना (हरियाणा)। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हरियाणा के रीठठ गांव से सामने आई है, जहां एक युवक ने आवारा कुत्ते को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कुत्ते की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया है।Faridabad stray dogs bite cases increased by 10 percent in last two years  see whole data here फरीदाबाद में लोगों के दुश्मन बने आवारा कुत्ते, दो साल  में 10 फीसदी तक बढ़ गए केस, Ncr Hindi News - Hindustan

वायरल वीडियो में दिखी हैवानियत

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुत्ते के सीने में आधा चाकू घुसा हुआ है और वह दर्द से कराहते हुए अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागता नजर आ रहा है। कुत्ते के शरीर से लगातार खून बह रहा था। ग्रामीणों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने आरोपी की पहचान बताई

गांव के निवासी सुखपाल ने बताया कि उनके घर के बाहर घायल कुत्ता तड़प रहा था। जांच के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी की पहचान गांव के ही रहने वाले रिजवान के रूप में की। उनका आरोप है कि रिजवान पिछले कई दिनों से कुत्तों के साथ ऐसी क्रूरता कर रहा है।

अब तक मार चुका है 10 कुत्ते

ग्रामीणों का कहना है कि रिजवान अब तक करीब 10 कुत्तों की हत्या कर चुका है। वह रोज किसी न किसी बेजुबान को निशाना बनाता है। यह सिलसिला लंबे समय से जारी है, लेकिन अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांव में गुस्सा फैल गया है।

ग्रामीणों ने बचाई घायल कुत्ते की जान

सुखपाल ने बताया कि उन्होंने अन्य ग्रामीणों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद कुत्ते के शरीर से चाकू निकाला। अत्यधिक खून बहने के कारण कुत्ते की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल ग्रामीणों ने पशु प्रेमी संगठनों और पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई