AIIMS NORCET 9 Admit Card: एम्स ने नॉरसेट 9 मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 27 सितंबर को सीबीटी मोड में होगी। कुल 46,014 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
AIIMS NORCET 9 Admit Card: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 9 मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा। इसमें नाम, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नॉर्सेट मेन्स 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
यह परीक्षा 27 सितंबर 2025 को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। कुल 46,014 अभ्यर्थी, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें नॉर्सेट 9 एडमिट कार्ड 2025
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन में जाकर NORCET 9 चुनें।
- यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- विवरण चेक करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।