Etah News: काली नदी में उतराता मिला किशोर का शव

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र की मरथरा चौकी इलाके में मंगलवार सुबह काली नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने शव उतराता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।13 year old boy drowned in river | नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर: एटा में  दोस्तों के साथ नहाने गया था, 3 घंटे की तलाश के बाद मिला शव - Etah News |  Dainik Bhaskar

सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाली देहात जे.के. गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। वह हाफ बाजू की काली टी-शर्ट और पैंट पहने हुए था, जिस पर काले रंग की स्कूल बेल्ट बंधी हुई थी।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। गौतम ने बताया कि आसपास के सभी थानों को सूचना दी गई है। यदि 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हो पाई तो नियम अनुसार पोस्टमार्टम कर अंत्येष्टि की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई