Shahdol News: शहडोल कलेक्टर का वॉट्सएप हैक, छह अंकों का ओटीपी मांगा जा रहा; जारी करना पड़ा आदेश

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट साइबर हैकरों के निशाने पर आ गया है। हैकर उनके आधिकारिक नंबर 9425102510 से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को संदेश भेजकर छह अंकों का ओटीपी मांग रहा है। कलेक्टर ने सभी को अलर्ट रहते हुए ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब न देने के निर्देश जारी किए हैं।Shahdol Collector Dr. Kedar Singh's Whatsapp Hacked, Alert Issued, Public  Relations Confirmed - Madhya Pradesh News - Shahdol News:शहडोल कलेक्टर का वॉट्सएप  हैक, छह अंकों का ओटीपी मांगा जा रहा; जारी ...

जनसंपर्क विभाग ने भी घटना की पुष्टि की है। विभाग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि कलेक्टर डॉ. सिंह ने अपने सभी सहयोगियों और कर्मचारियों से अपील की है कि यदि उनके नंबर से कोई संदेश आता है, तो उसका रिप्लाई न करें और तुरंत इसकी जानकारी दें।

सूत्रों के मुताबिक कुछ कर्मचारियों के पास कलेक्टर के नंबर से मैसेज पहुंचा, जिसमें उनसे मोबाइल पर आए छह अंकों के ओटीपी की जानकारी साझा करने को कहा गया था। एक कर्मचारी ने इस संदिग्ध संदेश पर गौर किया और मामले की जानकारी तुरंत कलेक्टर को दी। इसके बाद जनसंपर्क विभाग की ओर से आधिकारिक अलर्ट जारी किया गया।

जनसंपर्क अधिकारी गजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कलेक्टर के मोबाइल से चल रहा व्हाट्सऐप अकाउंट फिलहाल हैक हो चुका है और उस पर भेजे जा रहे सभी संदेश फर्जी हैं। उन्होंने साफ किया कि कलेक्टर की ओर से किसी भी तरह की ओटीपी या निजी जानकारी की मांग नहीं की जाती। विभाग ने कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिनमें हैकर द्वारा ओटीपी मांगा गया है।

फिलहाल, साइबर सेल को मामले की जानकारी दी जानी बाकी है, लेकिन कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई