Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न में पति, सास जेठ और जेठानी पर मुकदमा दर्ज

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dowry harassment case filed against six people including husband in Jaunpur  | जौनपुर में पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा-दर्ज: बुलेट बाइक और दो  लाख रुपये की कर रहे थे

थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि भाउपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है। शारदा के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2024 में अपनी बेटी की शादी सुल्तानपुर जिले के करौदी थाना क्षेत्र के बुढापुर गांव निवासी बरमेंदर के साथ की थी। शादी में लगभग 7 लाख रुपये के सामान दहेज में दिए गए थे।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि 25 मई 2024 को पीड़िता को बरईपार चौराहे पर छोड़कर आरोपी चले गए।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पति बरमेंदर, जेठ धर्मेंद्र, जेठानी ममता और सास शांति देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई