कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्होंने थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए उर्सला अस्पताल, कानपुर भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।