Rajasthan Crime: राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठिकानों पर पहुंच गैंगस्टरों की संपत्तियों की जांच शुरू की

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

श्रीगंगानगर जिले में बुधवार सुबह पुलिस ने संगठित अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में चली इस अभियान में एसटीएफ, कालिका यूनिट, डॉग स्क्वॉड, डीप मेटल डिटेक्टर और करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। खेतों की ढाणियों से लेकर शहर के मकानों तक अपराधियों की संपत्तियों की तलाशी ली गई।

डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CBI अधिकारी  के नाम पर की थी 1 करोड़ की ठगी | Rajasthan cyber fraud cyber police action  against digital arrest

बिश्नोई भाइयों की 100 बीघा जमीन की जांच

पहली टीम, एएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा की अगुवाई में, गांव दुतारांवाली पहुंची। यहां कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई पर ₹1 लाख का इनाम घोषित है। टीम ने उसके पैतृक मकान, स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कृषि उपकरणों और करीब 100 बीघा जमीन की जांच की।

रोहित गोदारा की ढाणी पर छापा

दूसरी टीम ने एएसपी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में लूणकरणसर क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी रोहित गोदारा पर बीकानेर पुलिस ने ₹1 लाख और एनआईए ने ₹6 लाख का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने उसकी ढाणी, 21 बीघा खेत और गांव कपूरीसर में दर्ज 18 बीघा जमीन की तलाशी ली।

अमित पंडित व योगेश स्वामी के घरों की छानबीन

तीसरी टीम, सीओ राहुल यादव के नेतृत्व में, 15 जैड गांव पहुंची। यहां आरोपी अमित पंडित और योगेश स्वामी (दोनों पर ₹25-25 हजार का इनाम) के पैतृक घरों की बारीकी से तलाशी ली गई।

कार्तिक जाखड़ और विशाल पचार की संपत्तियों पर कार्रवाई

चौथी टीम ने अनूपगढ़ में आरोपी कार्तिक जाखड़ की ढाणी और 20 बीघा खेत की जांच की। वहीं पांचवीं टीम, डीएसपी रमेश माचरा की अगुवाई में, श्रीगंगानगर शहर की पुरानी आबादी में पहुंची और विशाल पचार के पिता के नाम दर्ज मकान की गहन तलाशी ली।

मिले अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत

कार्रवाई में पुलिस को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री को अब आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj