Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का मनाया पहला जन्मदिन, खुद से तैयार किया केक; शेयर की तस्वीर

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Deepika Padukone Daughter Dua 1st Birthday: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ एक साल की हो गई हैं, जिनका जन्मदिन एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से मनाया।

 

Deepika padukone celebrates first birthday of her daughter dua and bakes cake for her

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेटी के लिए खुद अपने हाथों से केक तेयार किया। आइए देखें अभिनेत्री ने क्या किया पोस्ट।

 

तैयार किया चॉकलेट केक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ मंगलवार को एक साल की हो गई। इसके एक दिन बाद, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के पहले जन्मदिन के जश्न की प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें घर का बनाया हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है।

दीपिका ने कहा- ये मेरी प्रेम भाषा है
अभिनेत्री ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने गुब्बारे इमोजी में लगाए हैं।

admln
Author: admln