Shah Rukh Khan: ‘शाहरुख के लुक की तस्वीरें और वीडियो री-पोस्ट न करें’, फैंस और किंग खान की मैनेजर ने की अपील

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Shah Rukh Khan Film King New Look: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फिल्म ‘किंग’ से शाहरुख खान का नया लुक सामने आया। इसे खूब री-पोस्ट किया है। ऐसे में किंग खान के एक फैस पेज और बाद में उनकी मैनेजर पूजा डडलानी ने लोगों से इस नए लुक को री-पोस्ट ना करने की अपील की।

Shah Rukh Khan Fans And Manager Pooja Dadlani Appealed Not To Repost Film King New Look

विस्तार

जब ‘किंग’ फिल्म की शूटिंग से शाहरुख खान का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके कुछ फैंस काफी दुखी हुए। एक फैन पेज से लोगों से अपील की कि ऐसा ना करें। इसी फैन पेज की पोस्ट को शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया।

फैंस और शाहरुख की मैनेजर ने क्या अपील की
इंस्टाग्राम पर Teamsrkcfc नाम के एक फैन पेज ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, ‘सभी से रिक्वेस्ट है कि शाहरुख के लुक की तस्वीर या वीडियो शेयर या री-पोस्ट न करें। इस जादू को बरकरार रखें। हमें मिलकर नए लुक के सामने आने का मजा लेना चाहिए।’ इसी फैन पेज की पोस्ट को शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लगाया। इस तरह उन्होंने भी यह जाहिर कर दिया कि लोग शाहरुख खान के नए लुक को सोशल मीडिया पर वायरल ना करें।

कैसा था शाहरुख खान का नया लुक 
फिल्म किंग’ के सेट से शुक्रवार को शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें, फोटो लीक हुईं। नए लुक में किंग खान फैंस को काफी पसंद आए। एक धुंधली से तस्वीर में उनके बालों का रंग ग्रे कलर का नजर आया। वहीं एक वीडियो में वह अपने सिर को कवर करते हुए दिखे। ब्लैक कलर की हुडी से उन्होंने अपने बालों को छिपाने की कोशिश की।
एक्शन फिल्म होगी ‘किंग’
फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन, ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान भी नजर आएंगी। अपने पापा के साथ सुहाना पहली एक्टिंग करेंगी। हालिया लीक हुई शाहरुख खान की तस्वीरों से ऐसा लगता है कि वह फिल्म ‘किंग’ में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई