सार
आलिया भट्ट की जिंदगी मां बनने के बाद काफी बदल गई है, इस बात का असर उनकी फिल्मों की च्वाइस पर भी पड़ने लगा है। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं। ऐसा वह अपनी बेटी के लिए करना चाहती हैं।

विस्तार

ऐसी कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं, जिसे बेटी राहा देख सके
ग्राजिया (Grazia) मैगजीन से की गई बातचीत में आलिया भट्ट ने अपने फ्यूचर फिल्म प्रोजेक्ट का जिक्र किया है। आलिया चाहती हैं कि वह ऐसी फिल्म करना चाहती है, जिसे बेटी राहा देख सके। आलिया एक कॉमेडी फिल्म करने की ख्वाहिश रखती हैं। वह कहती हैं, ‘मैंने अब तक खुद कॉमेडी नहीं की है, इसलिए इस जॉनर की फिल्म करना चाहती हूं। मैं कुछ ऐसा तलाश कर रही हूं, जो मुझे इंस्पायर करे।’ आलिया भट्ट आगे कहती हैं, ‘कुछ एक्साइटिंग चीजें मेरे पास आई हैं, अभी इनके बारे में बात नहीं कर सकती हूं। बस मैं सही डायरेक्शन में आगे बढ़ना चाहती हूं।’

इस साल एक्शन फिल्म में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर आलिया इन दिनों काफी मेहनत कर रही हैं।