
जम्मू। गांधीनगर स्थित एक होटल में हथियार दिखाकर धमकाने के आरोप में गैंगस्टर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रॉयल सिंह जम्मू का रहने वाला है। आरोपी पर पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले होटल में आरोपी की किसी बात पर दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई थी। गांधीनगर थाना प्रभारी जेपी शर्मा के अनुसार मामले को लेकर बुधवार को लिखित शिकायत दी गई। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।