Baaghi 4 X Review: ‘बागी 4’ को बताया टाइगर श्रॉफ का कमबैक, विलेन बनकर छा गए संजय दत्त, यूजर बोले- मास एंटरटेनर

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

आज सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज हुई। इस फिल्म में संजय दत्त खूंखार विलेन के रोल में नजर आए। सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। जानिए, फिल्म को लेकर क्या रहा ऑडियंस का रिस्पॉन्स।

Baaghi 4 Action Movie X Review Starring Tiger Shroff Sanjay Dutt And Sonam Bajwa

विस्तार

फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच क्रेज देखा जा रहा था। ऐसे में पहले दिन के शो के बाद यूजर ने इसे लेकर अपना रिस्पॉन्स देना भी शुरू कर दिया है। फिल्म ‘बागी 4’ ऑडियंस को कैसी लगी, जानिए एक्स (ट्विटर) रिव्यू के जरिए।

कहानी की तारीफ, टाइगर श्रॉफ का बताया कमबैक
फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर यूजर्स के रिव्यू सामने आ चुके हैं। एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘इसकी कहानी ‘बागी’ फ्रेंचाइज की बाकी फिल्मों से अच्छी है। फिल्म के शुरुआती 30 मिनट कमाल के हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा, ‘फिल्म के गाने, एक्शन, सब मिलाकर यह एक मास एंटरटेनर है।’ एक अन्य यूजर ने टाइगर के अभिनय को सराहा और ट्वीट किया, ‘रॉनी के तौर पर टाइगर श्रॉफ का अभिनय आपको हैरान कर देगा। कहानी आपको अपनी सीट से बांधे रखती है। संजय दत्त का किरदार फिल्म में रोमांच को और बढ़ा देता है।’ कुछ यूजर्स ने इस फिल्म को टाइगर श्रॉफ का कमबैक बताया है।

लाइमलाइट ले गए संजय दत्त 
फिल्म ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ मोहब्बत में हर हद पार करते हुए नजर आए। वहीं विलेन के रोल में संजय दत्त छा गए। एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने फिल्म देखने के बाद संजय दत्त की एक्टिंग की तारीफ की। यूजर ने लिखा, ‘संजय दत्त एक जादू है, वह सिर्फ खलनायक का किरदार नहीं निभाते हैं, आपको उसके गुस्से, दर्द का अहसास भी कराते हैं। ‘बागी 4’ में संजय दत्त की फिल्म ‘वास्तव’ की क्रूरता, भावनात्मकता की झलक भी मिलती है।’
admln
Author: admln