Weather News: वाराणसी में नम हवाओं से 24.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई इलाकों में टूट गए तार; 15 घंटे बाद आई बिजली

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

Varanasi News: वाराणसी में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। ग्रामीण इलाकों में बिजली के तार टूट जाने से आपूर्ति संबंधी समस्याओं को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हुए।

Temperatures in Varanasi reached 24.5 degrees moist winds wires broke electricity came back after 15 hours

Varanasi Weather: दो दिन से रुक रुककर बारिश के बाद गुरुवार को नम हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिन में तेज हवाओं के चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही जारी रही। इस वजह से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.3 पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान कम होकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह औसत से भी 1.2 कम रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है।

चिरईगांव/सारनाथ। लेढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र के चिरईगांव प्रथम फीडर से जुड़े गांवों में 15 घंटे तक बिजली गुल रही। बुधवार रात 11 बजे तेज हवा की वजह से तार टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने उपकेंद्र को सूचना दिया लेकिन रात भर बिजली नहीं आई। इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति की बढ़ी दिक्कत

गुरुवार को 15 घंटे बाद दोपहर 2 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस बाबत अवर अभियंता ने बताया कि तेज हवा के चलते एचटी लाइन का तार टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर सारनाथ में डुबकियां के पास तेज हवा चलने के कारण दोपहर करीब 2 बजे।

33 केवीए तार आपस में टकरा गए। इस वजह से लेढ़ूपुर पॉवर हाउस से ब्रेकडाउन लिया गया था। इस कारण सिंहपुर, हसनपुर, हृदयपुर, पियरी, छांही, कल्याणपुर, पतेरवा, दामोदरपुर, भैंसौड़ी, साथवा, सुल्तानपुर, जयरामपुर आदि गांवों में बिजली नहीं रही। बिजली के तार की मरम्मत कर शाम करीब 7 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई